फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After one and a half month, the glory returned to the court of Maa Shri Naina Devi Ji.

Bilaspur News: डेढ़ माह बाद मां श्री नयना देवी जी के दरबार में लौटी रौनक

Mon, 22 Sep 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
After one and a half month, the glory returned to the court of Maa Shri Naina Devi Ji.
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
पहले नवरात्र पर 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन


कारोबारियों के चेहरे खिले, व्यापार में हुई वृद्धि



संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में करीब डेढ़ माह बाद रौनक लौटी है। सोमवार को शारदीय नवरात्र मेले के पहले दिन करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी के दर्शन किए। श्री नयना देवी जी में डेढ़ माह से श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई थी, जिससे कारोबार पर भी बड़ा असर पड़ा था। इसका मुख्य कारण पंजाब में बाढ़ और प्रदेश में आई आपदा था। लेकिन नवरात्र शुरू होते ही प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

प्रथम नवरात्र पर जहां पर मां के दरबार में श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रदेशों से आकर माता जी के दर्शन किए और शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। माता नयना देवी के दरबार को विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया है, जो सौंदर्य की छटा बिखेर रहा था। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि पहले दिन करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सुरक्षा की दृष्टि से उचित प्रबंध किए गए हैं। कतारों में ही श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।श्रद्धालुओं की अन्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed