फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aditya and Navdeep first in science quiz

Bilaspur News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में आदित्य और नवदीप प्रथम

Wed, 18 Oct 2023 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Aditya and Navdeep first in science quiz
टोबा स्कूल में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोबा में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन बुधवार को हुआ।इसमें विजेता बच्चों को सम्मानित किया। सम्मेलन में शिक्षा खंड श्री नयना देवी जी के 46 स्कूलों के 296 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस राज्य कार्यकारिणी सचिव विकास ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
गणित ओलंपियाड में स्वैन की अनुपमा ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर सेकेंडरी विज्ञान प्रश्नोतरी में आदित्य और नवदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्वारघाट स्कूल की पूनम और काव्यांजलि ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीनियर विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रिंस और मुस्कान ने पहला, दिलप्रीत और सानिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर विज्ञान प्रश्नोत्तरी में धलेट की कनिका, राधिका ने पहला, श्रुति-अंशुमन ने दूसरा स्थान और माकड़ी स्कूल की नेहा-निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने पहला, स्वैन की सुनैना ने दूसरा और कनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर एक्टिविटी में विकास कुमार ने पहला, हर्षिता ने दूसरा, गुरप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ एक्टिविटी में परमवीर ने पहला, जश्नदीप ने दूसरा और विनय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीनियर गणित ओलंपियाड में अतुल ने पहला, अयान ने दूसरा और अंजलि कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ गणित ओलंपियाड में हर्ष ने पहला, तनवीर ने दूसरा, सागर ने तीसरा स्थान हासिल किया। कहा कि वैज्ञानिक सोच को वास्तविक रूप में कार्यान्वित करने के लिए बाल विज्ञान सम्मेलन एक बेहतरीन माध्यम है। इससे बच्चों में विज्ञान विषय में रुचि पैदा होती है और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन भी मिलता है। मौके पर नरेंद्र कुमार मुसाफिर, जिला समन्वयक परमजीत, मदन, पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह और एसएमसी प्रधान मनमोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed