फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested with chitta

बस सवार युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Sun, 06 Nov 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
accused arrested with chitta
बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने बस सवार एक युवक को 19.29 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर चंडीगढ़ से मंडी की ओर जा रहा था। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एसआईयू की टीम ने शनिवार रात को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौणी चौक के पास नाकाबंदी की थी। रात करीब 12 बजे स्वारघाट की ओर आ रही पंजाब रोडवेज की बस को रोका गया। बस में सवार युवक पुलिस कर्मियों को देखकर घबरा गया और सीट के बीच में कुछ छुपाने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसकी संदिग्ध गतिविधि को देख लिया। उसे खड़ा किया तो सीट के बीच में रखे पॉलिथीन में 19.29 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव मैरामसित तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed