फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested

सामान चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
accused arrested
बिलासपुर। शहर में स्थित विशाल मेगामार्ट में खरीदारी करने आए कॉलेज छात्र का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। सोमवार को डिग्री कॉलेज का छात्र हितेश गुप्ता निवासी गांव चमाकड़ी जिला सोलन ने सदर थाना में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि जब वह विशाल मेगामार्ट में खरीदारी करने गया तो अपना बैग रैक पर रख दिया। जब वापस लौटा तो बैग गायब था। बैग में डेविट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कुछ नकदी सहित अन्य सामान था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। शक के आधार पर रामदास (42) निवासी गांव निहाण कांशी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया गया, जिसने चोरी की घटना को कबूल कर लिया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed