फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested

पीओ सेल ने दयोथ से दबोचा उद्घोषित अपराधी

Wed, 30 Mar 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
accused arrested
बिलासपुर। मारपीट की मामले में उद्घोषित अपराधी को पीओ सेल ने गिरफ्तार किया है। आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना को सौंप दिया है। 1 सितंबर 2010 को आरोपी राकेश कुमार उर्फ रॉकी पुत्र मदन लाल निवासी गांव दयोथ के खिलाफ सदर थाना में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ किया गया था। आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया गया, लेकिन आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ। बार-बार समन जारी किए गए। इसके बावजूद वह पेश नहीं हुआ। 19 जनवरी 2017 को न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। पीओ सेल ने उसे पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वह चकमा देकर बचता रहा। मंगलवार को सूचना मिली कि राकेश अपने घर दयोथ में है। इस पर पीओ सेल ने उसे दबोच लिया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि उद्घोषित अपराधी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed