फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused again arrested

Bilaspur News: महिला के गले से चेन चुराने वाला आरोपी बाली झपटने मामले में भी गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
accused again arrested
बिलासपुर। शहर की मेन मार्केट में महिला के गले से सोने की चेन चुनाने वाला आरोपी छीनाझपटी के एक अन्य मामले में भी संलिप्त पाया गया है। आरोपी को अब बरमाणा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरमाणा थाना में उसके खिलाफ महिला से कान की बाली झपटने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा कि आरोपी संपन्न परिवार से संबंध रखता है, लेकिन वह नशे की लत को पूरा करने के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है। वीरवार को मेन मार्केट में महिला के गले से सोने की चेन झपटने के मामले में आरोपी को शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत से उसे जमानत मिल गई, लेकिन उसे अदालत से निकलते ही बरमाणा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बरमाणा थाना में दी शिकायत में खटेड़ गांव की एक महिला ने बताया है कि आदित्य कैथ निवासी गांव मंडी मनवा डाकघर कोठीपुरा जिला बिलासपुर ने गुग्गा मंदिर बरमाणा के पास उसके कान से सोने की बाली छीन ली और भाग गया। बाली की कीमत 15000 रुपये है। मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन इससे पहले उसने वीरवार को एक ओर छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि मौके पर मौजूद व्यापारियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी से सदर थाना पुलिस ने चेन भी बरामद कर ली है। आरोपी को शनिवार को एक बार फिर अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने वाले व्यापारियों के साहस की सराहना की है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed