{"_id":"1d8c680f9856e3575beb988c41981eaa","slug":"accident-hindi-news-346","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में जा रहे युवक की हादसे में मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में जा रहे युवक की हादसे में मौत, तीन घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बुधवार रात सड़क दुर्घटना में शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई। युवक कार में कोट से बारात के साथ नेरचौक की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
लघट में अचानक कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। इससे कोटखाई निवासी चालक 24 वर्षीय कमलकांत की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात कोटखाई से नेरचौक के लिए बारात जा रही थी। कमलकांत कार में बारात के साथ जा रहा था। लघट के समीप कार की सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इससे कार चालक कमलकांत निवासी गाजरा (धारकोटी) कोटखाई, पारूल निवासी छनाड़ी, रोहिणी निवासी कुपड़ी और अंतरा डिडी निवासी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने सभी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, चालक कमलकांत की रास्ते में मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचने पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि अन्य तीनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
ट्रक ने मारी कार को टक्कर, दो घायल
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के साथ लगती सीर खड्ड पुल के समीप एक ट्रक की कार से टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार में सवार एक महिला और दो बच्चों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।