{"_id":"5f95b6178ebc3ea37252194e","slug":"accident-bilaspur-news-sml3495239159","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगा धंसने से पलटा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगा धंसने से पलटा ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर थाना के तहत गांव बामटा के पास डंगा धंसने से ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने सदर थाने में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने बामटा में एनएच किनारे क्लींकर से भरा ट्रक खड़ा किया। वह अपने घर जाने लगा। अभी थोड़ी दूर ही पहुंचा था कि उसे ट्रक हिलता हुआ दिखाई दिया। वह भागकर ट्रक के पास पहुंचा। उसने ट्रक को संभालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक नीचे गिर गया और चालक उसके नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंगा धंसने से हादसा हुआ।
डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान जोगिंद्र सिंह (51) पुत्र प्रभु राम गांव टीहरा घुमारवीं के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। सदर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।