फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accident

धारकांशी में टाइलों से भरा ट्राला पलटा

Thu, 18 Jul 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
accident
स्वारघाट के पास सड़क के बीच पलटा ट्राला। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट में नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर धारकांशी के पास एक टाइलों से भारा ट्राला पलट गया। हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया है, जबकि स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार के एक ट्राला नंबर आरजे 07जी 3219 तो राजस्थान से टाइल लेकर आ रहा था, जो बुधवार रात को धारकांशी के पास पलट गया। इस ट्राले में टाइलें लेकर राजस्थान से दिनेश कुमार पुत्र मई राम निवासी गांव नोखा मंडी के लिए बीकानेर राजस्थान से आ रहा था। बुधवार रात करीब 2 बजे अचानक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया है।
विज्ञापन

इस कारण ट्राला चालक दिनेश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल नालागढ़ ले जाया गया। स्वारघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई कर रही है। डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि हादसे में चालक घायल हुआ है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed