{"_id":"575c5dcc4f1c1b1f349c75bb","slug":"ac-bus-technical-problam-in-path-passenger-in-prob","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी बस में आई खराबी, पर्यटक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी बस में आई खराबी, पर्यटक परेशान
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
Updated Wed, 22 Jun 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। मनाली से चंडीगढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुपर एसी बस स्वारघाट से करीब 3 किलोमीटर पीछे पंजपीरी में इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण शनिवार शाम को करीब छह बजे खड़ी हो गई। बस खराब होने से पर्यटकों सहित अन्य यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों तीस्त भट्टाचार्य, अक्षित भट्टाचार्य, सागर जसवाल (मेरठ), दीनानाथ, मलकीयत सिंह, दीपक ढिल्लों, जसप्रीत कौर, चमन महाजन तथा राहुल सहित अन्यों ने निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
यात्रियों ने कुछ समय के लिए चंडीगढ़-मनाली हाईवे को भी रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसी समय तहसीलदार स्वारघाट जसपाल बनेर से स्वारघाट की ओर आ रहे थे, तो उन्होंने यात्रियों को समझाया।
विज्ञापन
तहसीलदार ने उक्त बस के चालक परिचालक को यात्रियों को भेजने की व्यवस्था करने के तुरंत निर्देश दिए। तहसीलदार के समझानेे के बाद यात्री शांत हुए। यात्रियों ने बताया कि उक्त खराब हुई बस का एसी मनाली से ही खराब था उसे कुल्लू में भी ठीक करवाया गया, लेकिन उसके बाद फिर बस आधे रास्ते में ही खड़ी हो गई।
उधर, परिवहन निगम के कुल्लू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि बस की फैन बेल्ट में स्वारघाट के समीप पंजपीरी स्थान पर खराबी आ गई है। जिसे बदला जा रहा है। बस को ठीक करवाकर सभी यात्रियों को चंडीगढ़ गंतव्य स्थान तक पहुंचा दिया जाएगा