फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Abhay's first place in speech competition

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में अभय का पहला स्थान

Mon, 23 Oct 2023 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Abhay's first place in speech competition
-दसगांव स्कूल में मनाया किशोर स्वास्थ्य दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दसगांव में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने की।

समारोह में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। वरिष्ठ वर्ग में अभय ने पहला, तनीषा ने दूसरा और आरुषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में सिमरन ने पहला, कृतिका ने दूसरा और शिवांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत के सभी किशोरों को उनके स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में 10 से 19 साल तक की आयु के किशोरों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लड़के-लड़कियों दोनों विवाहित, अविवाहित, गरीब और संपन्न सभी किशोरों को शामिल किया गया है। इसमें किशोरों को पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, चोट एवं हिंसा, प्रजनन स्वास्थ्य, नशा, रक्त अल्पता, एनीमिया और गैर संचारी रोगों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किशोरों को इस अवस्था में सही परामर्श दिया जाना अति आवश्यक है, ताकि किशोर अच्छी सेहत के साथ एक स्वस्थ और सफल नागरिक बन सकें। उन्होंने बताया कि चिकनाई और चीनी से भरपूर प्रोसेस्ड भोजन का उपयोग बढ़ रहा है और किशोर एवं वयस्क दिन-प्रतिदिन आलसी होते जा रहे हैं। किशोर-किशोरियों में अस्वस्थ जीवन शैली, अधिक वजन और मोटापा कई गैर संचारी रोगों जैसे मधुमेह, रक्तचाप, कैंसर आदि को जन्म देते हैं। शारीरिक श्रम, स्वास्थ्य जीवन शैली ही व्यक्ति को स्वस्थ और सबल बना सकते हैं। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल बिलासपुर में नई दिशा केंद्र है। जहां पर किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान किया जाता है। इस आयु वर्ग के किशोर किशोरियों में एनीमिया दूर करने के लिए आयरन की गोली सप्ताह में एक बार, मेंस्ट्रूअल हाइजीन प्रोग्राम के तहत किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन दिए जा रहे हैैं। इस अवसर पर खंड के हेल्थ सुपरवाइजर प्रमोद कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता नरेश कुमार, आशा वर्कर, अध्यापक वर्ग और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed