{"_id":"6a1c3c4f49a4a7615c019738","slug":"a-worker-laying-a-sewerage-line-was-electrocuted-and-hospitalized-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-160818-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीवरेज लाइन बिछाते मजदूर को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीवरेज लाइन बिछाते मजदूर को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
बिलासपुर में सीवरेज लाइन निर्माण कार्य के दौरान घायल हुए मजदूर की सहायता करते स्थानीय लोग। स्रो
बेहोश होकर गिरा मजदूर, हालत स्थिर
निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के कोसरियां क्षेत्र में सीवरेज लाइन निर्माण के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मजदूर को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
रविवार को कोसरियां में सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान श्रमिक का संपर्क जमीन में लगी अर्थिंग तार से हो गया। इससे उसे करंट लग गया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह नंगे पांव काम कर रहा था। घायल मजदूर की पहचान इरशाद निवासी पूंछ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। वह सीवरेज परियोजना में मजदूर के तौर पर कार्यरत है। घटना के बाद लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।