फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A truck full of cement fell into a ditch 100 feet deep; Two injured, not even first aid was found in Swarghat

सौ फीट गहरी खाई में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक; दो घायल, स्वारघाट में फर्स्ट एड तक नहीं मिली

Sun, 14 Nov 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
A truck full of cement fell into a ditch 100 feet deep; Two injured, not even first aid was found in Swarghat
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल ले जाते युवा। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट से आधा किलोमीटर दूर काली माता मंदिर के समीप सीमेंट से भरा ट्रक सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गया। इसमें ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था। ट्रक बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ जा रहा था। बता दें कि हादसा स्थल के साथ ही दोनों तरफ रिहायशी मकान भी थे। गनीमत रही कि ट्रक हाईवे से लुढ़ककर घरों की तरफ जाने वाली संपर्क सड़क पर रुक गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे ट्रक नंबर एचपी 69.8888 सीमेंट लेकर बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ जा रहा था। पुलिस के मुताबिचालक विद्या सागर ने शराब पी रखी थी। वहीं स्वारघाट से एक अन्य ट्रक चालक ने इस ट्रक चालक से लिफ्ट ली, जो बघेरी से अपने ट्रक को लाने के लिए जा रहा था। स्वारघाट से करीब आधा किलोमीटर दूर ही ट्रक करीब 100 फीट गहरी खाई में लुढ़क गया जिससे ट्रक के परखचे उड़ गए और सीमेंट की बोरिया बिखर गईं। दोनों चालक ट्रक में बुरी तरह फंसे हुए थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों, ट्रक चालकों व एचआरटीसी बस के चालकों ने दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी स्वारघाट पहुंचाया। हैरानी की बात यह रही कि यहां पर घायलों को न तो फर्स्ट एड मिली और न ही 108 एंबुलेंस की सुविधा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार पुत्र नूरता राम गंभीर रूप से घायल था, उसे परिजन अपनी निजी गाड़ी में एफआरयू नालागढ़ ले गए हैं। जबकि विद्या सागर को मामूली चोटें आई हैं। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था तो वह गाड़ी से उतरकर भागने लगा। लेकिन लोगों ने किसी तरह काबू कर उसे अस्पताल पहुंचाया और स्वारघाट पुलिस के सपुर्द किया है। मामले की पुष्टि स्वारघाट के थाना प्रभारी हरपाल सिंह राणा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed