फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A person from Ghana arrested with Chitta in Bilaspur

कोट पुलिस ने दिल्ली से चिट्टे के साथ पकड़ा घाना मूल का नागरिक

Sun, 19 Jun 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
A person from Ghana arrested with Chitta in Bilaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना पुलिस ने दिल्ली से 47.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) समेत घाना मूल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई श्री नयनादेवी जी विधानसभा के माजरा गांव में एक युवक से 16 ग्राम चिट्टा की बरामदगी के बाद की है।
जांच में सामने आया था कि चिट्टा की खेप दिल्ली से लाई गई थी, इसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस रिमांड पर आरोपी विदेशी नागरिक से पूछताछ कर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोट कहलूर थाना पुलिस ने 16 जून को माजरा गांव में अभिषेक(23) निवासी गांव परासदा हवाणी डाकघर रोपड़ी तहसील सरकाघाट जिला मंडी को 16 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत से दिए गए पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद चिट्टा दिल्ली में रहने वाले एक विदेशी नागरिक से मिला था। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव भारद्वाज की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम दिल्ली गई।

पुलिस की टीम ने चिट्टा सप्लाई करने वाले घाना देश के नागरिक गॉडफ्रेड को धर दबोचा। आरोपी गॉड फ्रेड दिल्ली के विकासपुरी नगर में किराये के मकान में रहता है। उसके कमरे से 47.48 ग्राम चिट्टा, दो मोबाइल फोन, भारतीय रुपये और चिट्टा तोलने वाली मशीन भी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि आरोपी को रविवार को बिलासपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed