{"_id":"6655e23cb2709afce60a0dab","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-forest-of-deodh-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-118035-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दियोध के जंगल में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दियोध के जंगल में लगी भीषण आग
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने आठ घंटे में पाया काबू
-करीब 20 करोड़ की संपत्ति का किया बचाव
-वन विभाग के कर्मचारियों ने भी किया सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर क्षेत्र के दियोध के पास लगी भीषण आग पर दमकल विभाग के कर्मचारियों करीब आठ घंटे की मेहनत के बाद काबू पा लिया। इस घटना में दमकल विभाग और वन विभाग के कर्मचारियों ने करीब 20 करोड़ की संपत्ति को बचा लिया।
ब्रहम्पुखर के साथ लगते दियोध क्षेत्र में सड़क से नीचे की ओर सोमवार को अचानक जंगल में आग लग गई। घटना की जानकारी दमकल और वन विभाग को दी गई। करीब 12:30 बजे दमकल और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। तीन बार दमकल विभाग के कर्मचारी पानी की गाड़ी को भरकर लाए और रात 8:30 बजे आग को बुझा दिया। फायरमैन विवेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हो गई। इस दौरान वन विभाग के बीओ, चार गार्ड और चार सहायक भी आग बुझाने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि आग बहुत अधिक क्षेत्र में फैल गई थी। उन्होंने बताया कि आग सड़क की ओर बढ़ रही थी। सड़क किनारे 40 ट्रक खड़े हुए थे और वहां पर 14 दुकानें और छह मकान भी थे। आग से इन्हें भी खतरा बना हुआ था। इस दौरान एक ट्रक का तिरपाल और रस्सा भी जल गया। हालांकि गाड़ी को पूरी तरह सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में 20 करोड़ की संपत्ति को बचाया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों में प्रभारी ईश्वरदास, लीडिंग फायरमैन सरवन कुमार, सुदेश शर्मा, फायरमैन राजकुमार, हीरालाल, जोगिंद्र, संजय कुमार, भूरा राम, अनिल कुमार, चालक राजकुमार और नरेश कुमार शामिल रहे। इस दौरान कमांडेंट कुशल भी मौजूद रहे।