{"_id":"6991c83abd53ce3375078d39","slug":"a-man-posing-as-an-army-soldier-duped-a-young-man-of-rs-5500-by-promising-him-an-iphone-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154084-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सेना का जवान बनकर दिया आईफोन का झांसा, युवक से 11 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सेना का जवान बनकर दिया आईफोन का झांसा, युवक से 11 हजार रुपये ठगे
Sun, 15 Feb 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर वर्दी में फोटो भेजकर जीता भरोसा, शाम तक बंद हो गया मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के दधोल में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है। ठग ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर एक युवक से 11,000 रुपये रुपये ठग लिए। यह ठगी 5500-5500 रुपये के साथ दो बार की गई है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर सेना की वर्दी में अपनी फोटो और आईफोन की तस्वीर भेजकर युवक को भरोसे में लिया और डिलीवरी के नाम पर रकम ट्रांसफर करवा ली।
दधोल कस्बे में रहने वाले प्रवासी युवक सुधीर ने बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को डिलीवरी एजेंट बताते हुए कहा कि उसका एक पार्सल आया है। सुधीर ने बताया कि उसने कोई सामान ऑर्डर नहीं किया है। इस पर कॉलर ने कहा कि उसने आईफोन मंगवाया है और पार्सल दधोल से करीब दस किलोमीटर दूर पहुंच चुका है। बातों को विश्वसनीय बनाने के लिए आरोपी ने व्हाट्सएप पर आईफोन की फोटो भेजी और कहा कि यदि पार्सल नहीं लिया गया तो पुलिस में शिकायत कर दी जाएगी। इसके बाद उसने खुद को सेना का जवान बताते हुए वर्दी में अपनी फोटो भी भेज दी।
ठग ने कहा कि डिलीवरी से पहले 5500 रुपये ऑनलाइन भेजने होंगे। धमकी और दबाव में आकर सुधीर ने बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद भी जब देर शाम तक कोई पार्सल नहीं पहुंचा और आरोपी का फोन बंद आने लगा, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी कर अपना गुजारा करता है और उसके लिए यह रकम काफी मायने रखती है। घटना के बाद वह मानसिक रूप से भी परेशान है।
विज्ञापन
क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कभी फर्जी कॉल, कभी नकली डिलीवरी तो कभी सेना या सरकारी कर्मचारी बनकर लोग भोले-भाले नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और संदिग्ध लेन-देन की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें। उधर, मामले को लेकर डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया मामले की जांच जारी है।