{"_id":"687502508447dd4621009ff3","slug":"a-havan-was-performed-in-the-under-construction-intuc-labour-house-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-140573-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में इंटक के निर्माणाधीन मजदूर सदन में हुआ हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में इंटक के निर्माणाधीन मजदूर सदन में हुआ हवन
विज्ञापन
घुमारवीं में इंटक के निर्माणाधीन मजदूर भवन में हवन यज्ञ करते इंटक पदाधिकारी। संवाद
स्वर्गीय सीताराम सैनी की यादगार में बन रहा भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंटक की ओर से घुमारवीं में बनाए जा रहे मजदूर सदन में सोमवार को हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। यह सदन इंटक के पूर्व में रहे राज्य सचिव स्वर्गीय सीताराम सैनी की यादगार में बनाया जा रहा है।
बाबा हरदीप ने कहा कि यह नया कार्यालय भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि श्रमिकों के संघर्ष, अधिकार और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह कार्यालय श्रमिकों की समस्याओं को सुनने, उनके समाधान के लिए रणनीति बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इस भवन का शिलान्यास किया था। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने भवन निर्माण के लिए दिए गए 12 लाख रुपये की राशि को लेकर राजेश धर्माणी का आभार प्रकट किया। कहा कि इंटक का उद्देश्य सदैव श्रमिकों की आवाज को बुलंद करना रहा है और इस भवन से कार्य में और अधिक पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन सहभागिता सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर इंटक के राज्य प्रधान जगत राम शर्मा, जिलाध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, महासचिव रमेश कुमार संध्यार, प्रदेश सचिव प्रेम भाटिया, सरदार रूप सिंह, धर्म सिंह सहगल सहित अन्य मौजूद रहे।