फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बड़ाली के गीतों पर झूम उठा बिलासपुर

बड़ाली के गीतों पर झूम उठा बिलासपुर

Fri, 22 Mar 2013 05:32 AM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Fri, 22 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक सुखबिंद्र बड़ाली की सुरीली आवाज का खूब जादू चला। सुखबिंद्र ने पंजाबी और हिंदी नगमें छेड़ दर्शकों को झुमा दिया। दूसरी संध्या में विधायक बंबर ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. अजय शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, एसपी अनुपम शर्मा, एडीएम प्रदीप ठाकुर, एसडीएम एमएल मेहता भी उपस्थित रहे। दूसरी संख्या में दर्शकों की भी खासी भीड़ जुटी।
लखबिंद्र बड़ाली ने मंच संभालते ही मैं सजदा कर लेता हूं जब सामने तू आता है...से अपने कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने ‘तू माने या न मानें दिलदारा’ गीता गाकर युवा दिलों के तार झनझना दिए। ‘मायो तेरे वेखन नू’, ‘मैं ता पीणी कमली होके’, जैसे कई गीत गाकर करीब एक घंटे तक दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इससे पहले बिलासपुर के ईशा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या का आगाज हुआ। करनैल राणा ने ‘चार बातां हो गइयां’ पहाड़ी तराना छेड़ शाम को सुरमई बनाने मेें कोई कसर नहीं छोड़ी। हिमाचली गायक संजीव दीक्षित ने बिलासपुरी गीत ‘चढ़ी आया पाणी दिख पुुंगरे दे सांडुए’ गीत प्रस्तुत किया। लेख राम ने भला साधु जोगिया, अच्छर सिंह परमार ने गलां मेरे प्यारा रीयां, मुनीष ने ‘चंडीगढ़ वालिए’, प्रकाश चंद ने ‘चली गई सैर, नलवाड़ी रे मेले जो’ गीत गाकर दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed