फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ससुरालियों पर महिला उत्पीड़न का मामला

ससुरालियों पर महिला उत्पीड़न का मामला

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर। थाना शाहतलाई के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलोह के गांव खरोटा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला उलझता जा रहा है। युवति की कुछ अरसे पहले दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। युवती के मायके वालों ने शक जाहिर करते हुए इसकी छानबीन की मांग की थी। इस पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बलोह के गांव खरोटा में विवाहिता की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इसके चलते विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ थाना शाहतलाई में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अधार पर पुलिस मामले की गहन छानबीन करने के बाद ससुराल वालों के खिलाफ भादंसं की धारा 306 और 498-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं मनोज जम्वाल ने कहा कि पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की गहन छानबीन करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed