फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रास्ते में ही जवाब दे गई वोल्वो

रास्ते में ही जवाब दे गई वोल्वो

Tue, 15 Jan 2013 05:31 AM IST
Bilaspur
Bilaspur Updated Tue, 15 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। दिल्ली-मनाली रूट पर चलने वाली वोल्वो बस में रविवार देर रात तकनीकी खराबी के कारण बिलासपुर कालेज चौक में खराब हो गई। इसके चलते यह बिलासपुर में ही खड़ी रही, जिससे सवारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार देर रात्रि बिलासपुर में भी यही नजारा दिखा। मनाली-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बस बिलासपुर में खराब हो गई। कालेज चौक बिलासपुर में खराब हुई यह बस पुलिस सहायता कक्ष के बिल्कुल सामने खराब हुई। यहां पर चारों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही रहती है लेकिन बस खराब होने से यहां पर वाहन चालकों को समस्या बनी हुई है। बस की तकनीकी खराबी के चलते बिलासपुर में ही बस खड़ी रही। सवारियों को करीब एक घंटे तक दूसरी वोल्वो बस का इंतजार करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद दूसरी वोल्वो बस आने के बाद सवारियों को भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस को ठीक करने के लिए कुल्लू से मेकेनिक बुलाया गया है। यदि इसके बाद भी बस ठीक नहीं हुई तो दिल्ली से मेकेनिक आएगा लेकिन सोमवार तक बस कालेज चौक में ही खड़ी रही। बता दें कि इससे पूर्व भी स्वारघाट में वोल्वो बस में तकनीकी खराबी आने के कारण खराब हुई थी। उस समय भी सवारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बस अड्डा बिलासपुर में रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने कहा कि वोल्वो बस खराब होने के बारे उन्हें किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed