{"_id":"621bb2c203eeb5321172928c","slug":"96-90-percent-children-were-given-polio-medicine-in-the-district-bilaspur-news-sml4009961191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 96.90 फीसदी बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 96.90 फीसदी बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
विज्ञापन
बिलासपुर बस अड्डा पर बस में बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं/भगेड़/बिलासपुर (बिलासपुर)। जिले में रविवार को 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई। रविवार को 30570 बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य रखा था। जिसके लिए शहरी क्षेत्रों में 19 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 264 बूथ स्थापित किए थे। जिसमें 29631 बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई गई। वहीं, जो बच्चे छूट गए हैं उन्हें सोमवार व मंगलवार को कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवाई पिलाएंगे।
सिविल अस्पताल घुमारवीं में खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मंत्री राजेंद्र गर्ग ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। रविवार को बस अड्डा बिलासपुर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता बस से उतरने वाले लोगों को पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए जागरूक करते नजर आए। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30570 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा था। जिसमें विभाग ने 96.9 फीसदी लक्ष्य पूरा किया।
एमओएच परविंद्र ने बताया कि रविवार को जिले के सभी बूथों पर अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के लिए काफी संख्या में पहुंचे। बताया कि मार्कंड में 7166, श्री नयनादेवी में 3826, घुमारवीं में 7878, झंडूता में 9799, बिलासपुर एमसीएच में 962 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई। सोमवार व मंगलवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूट गए बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को नजदीक के पोलियो बूथ पर ले जाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएं।