फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर अस्पताल को मिले चार और नए चिकित्सक

बिलासपुर अस्पताल को मिले चार और नए चिकित्सक

Mon, 30 Jul 2018 08:25 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल को मिले चार और नए चिकित्सक

विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल को मिले चार और नए चिकित्सक
अब बिलासपुर अस्पताल में 25 में से 23 डॉक्टरों के पद भरे गए
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर अस्पताल के अच्छे दिन आ गए हैं। बिलासपुर अस्पताल के लिए सरकार ने चार नए डॉक्टरों के आदेश किए हैं लेकिन अब देखना यह है कि यह डॉक्टर यहां पर ज्वाइनिंग करते हैं या फिर नहीं। अब जिला अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। जबकि 25 डॉक्टर यहां के लिए स्वीकृत हैं।
लंबे समय से रिक्त चले मनोरोगी चिकित्सक व रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति के आदेश भी बिलासपुर अस्पताल के लिए किए गए हैं। सरकार ने यह आदेश हिमाचल सरकार की वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं। लंबे समय से बिलासपुर अस्पताल में डॉक्टरों का अभाव चल रहा था। जबकि स्वयं एमएस डॉ. आहलुवालिया को आपातकाल में ऑपरेशन करने पड़ते थे लेकिन अब बिलासपुर अस्पताल की हालत में सुधार हो गया है। जबकि इससे पहले जिन डॉक्टरों के ज्वाइनिंग के आदेश यहां पर किए गए थे, उन सभी ने अपनी ज्वाइनिंग यहां पर दे दी है। ऐसे में इन डॉक्टरों के भी यहां पर ज्वाइनिंग देने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इनसेट...
बिलासपुर अस्पताल में कुल मिलाकर 25 चिकित्सकों की सीटें आरक्षित हैं। इनमें से अब सिर्फ 2 चिकित्सकों की तैनाती होना बाकी है। डॉ. आहलुवालिया ने बताया कि सोमवार को जारी अधिसूचना में डॉ. नीरज कंवर (मनोरोगी चिकित्सक), डॉ. मनवीर सिंह (रेडियोलॉजिस्ट), डॉ. परविंद्र सिंह (शिशु रोग विशेषज्ञ) व डॉ. पुनीत कटोच (आर्थो विशेषज्ञ) के नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
डॉ. सतीश शर्मा का हुआ करसोग तबादला
वहीं बिलासपुर अस्पताल में एक मात्र शिशु रोग विशेषज्ञ का तबादला भी सरकार ने करसोग कर दिया है। डॉ. सतीश एक मात्र ऐसे डॉक्टर थे जिन्होंने जब अस्पताल में डॉक्टरों का भारी अभाव चल रहा था तो उन्होंने अकेले पूरे का पूरा अस्पताल चलाया। ऐसे में उनके यहां से जाने से काफी घाटा अस्पताल प्रबंधन को उठाना पड़ेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने भी उनके तबादले की निंदा की है। उन्होंने सरकार से आह्वान किया है कि उनके तबादले के आदेश निरस्त किए जाएं।
-------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed