{"_id":"5ad61f354f1c1b84028b50e7","slug":"91523982133-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुखाला में मुफ्त होंगे टेस्ट और ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुखाला में मुफ्त होंगे टेस्ट और ऑपरेशन
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा फर्जी डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुखाला (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंडेय (जुखाला) में अमर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मोहाली के सौजन्य से आठ दिवसीय नि:शुल्क सर्जिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में क्षेत्र के लोगों का पित्ते की पत्थरी, हार्निया, बबासीर, अपेंडक्स, हाईड्रोसिल, स्त्रीरोग, बच्चेदानी की रसौली, सफेद मोतिया तथा आंखों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। आयोजक प्रबंधक अक्षप्रीत सिंह ने बताया कि आठ दिवसीय इस नि:शुल्क सर्जिकल शिविर का तीन मई को शुभारंभ हो जाएगा। तीन मई को सभी रोगियों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद इन रोगियों की जांच करके चार मई से इन रोगियों के अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट किए जाएंगे। शिविर में केवल उन्हीं रोगियों की जांच की जाएगी जो तीन मई को अपना पंजीकरण करवाएंगे। चार से छह मई तक इन रोगियों के ऑपरेशन किए जाएंगे। दस मई तक इन रोगियों को अस्पताल में चिकित्सक की निगरानी में रखा जाएगा। दस मई को रोगियों को छुट्टी दी जाएगी। शिविर में ऑपरेशन तथा अन्य सभी प्रकार के टेस्ट पूरी तरह से नि:शुल्क रहेंगे।