{"_id":"5ad38f094f1c1b05418b49a8","slug":"91523814153-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील गुप्ता व्यापार मंडल बिलासपुर के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील गुप्ता व्यापार मंडल बिलासपुर के प्रधान
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर व्यापार मंडल के चुनाव रविवार को भारी तनाव के बीच संपन्न हो गए। सुनील गुप्ता को व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया। सुनील गुप्ता को 197 मत मिले। वहीं स्वतंत्र सांख्यान को केवल 40 की मत पड़े। चार वोट रद्द हो गए। कुल 278 मतदाताओं ने वोट डाले।
चुनावों के दौरान शुरू से ही आरोपों व प्रात्यारोपों का दौरा शुरू हो गया। सुनील गुप्ता और स्वतंत्र सांख्यान के अतिरिक्त राजपाल सांख्यान, जगदीश कटोच, कमलेंद्र कश्यप, तरुण टाडू, नरेंद्र पंडित, अनु सोनी, हुसैन अली तथा अतुल शर्मा ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रधान पद के लिए दाखिल किए। नरेंद्र पंडित व सोनी के नामांकन पत्र रद्द हो गए। सुनील व स्वतंत्र को छोड़कर शेष उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। कुछ लोगों ने सहमति बनाने की कोशिश की, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे स्वतंत्र सांख्यान ने व्यापार मंडल के संविधान की प्रति की मांग की। प्रति न मिलने पर वह गुस्सा हो गए। वहां से अपने समर्थकों के साथ बाहर चले गए। मतदान की प्रक्रिया जारी रही। सुनील गुप्ता 197 मत लेकर विजय रहे। सांख्यान को 40 मत पड़े। बिलासपुर व्यापार मंडल के चुनाव संपन करवाने के लिए साहित्यकार कुलदीप चंदेल के अलावा नरेंद्र खन्ना, शान अली, राजकुमार वर्मा की कमेटी उपस्थित रही।