फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   90 thousand devotees offered obeisance at Shri Nayanadevi Ji on Ashtami.

Bilaspur News: अष्टमी पर श्री नयनादेवी जी में 90 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 12 Aug 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
90 thousand devotees offered obeisance at Shri Nayanadevi Ji on Ashtami.
- रात दो बजे मंदिर के कपाट खुलते ही उमड़ी भीड़, मंदिर न्यास को चढ़ावे में प्राप्त हुए 21.32 लाख रुपये
विज्ञापन


बिलासपुर। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में सोमवार को अष्टमी पूजन की धूम रही। इस दौरान करीब 90 हजार से ज्यादा श्रद्धालु अष्टमी पूजन किया। इस दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और बिहार से अष्टमी पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अष्टमी के पावन उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं ने जहां पर मंदिर में हवन-यज्ञ किया, वहीं पूजा-अर्चना करके माता का गुणगान कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के कपाट 2 बजे दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। श्रद्धालु भारी संख्या में माता जी के दरबार में रात के समय ही पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ माता के दरबार में लगी रही। कहते हैं कि नवरात्र के दौरान अष्टमी पूजन का विशेष महत्व है। माता का यह दिन सर्वप्रिय दिन है और इस दिन श्रद्धालु माता को कड़ाह प्रसाद का भोग लगाते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उधर, रविवार को मंदिर न्यास को 21.32 लाख रुपये नकद, 39.7 ग्राम सोना, 5.225 किलोग्राम चांदी और तीन यूएस डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए।


इनसेट
रास्तों में लगे कूड़े के ढेरों से श्रद्धालु रहे परेशान
श्री नयनादेवी जी नगर में अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। ज्यादातर इलाकों में कचरा तो जरूर उठाया जा रहा है। लेकिन रास्तों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। रास्ते पर कूड़ा फैलने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, कचरे के आसपास आवारा बंदरों आदि का जमघट लगा रहने से और अधिक परेशानी हो रही है। यह हालत तब है जब नगर परिषद श्री नयनादेवी जी और मंदिर न्यास ने सफाई का ठेका एक निजी फर्म को लाखों रुपये में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed