फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   86-year-old Ruplal Mahajan donated one lakh rupees to CM Relief Fund

Bilaspur News: 86 वर्षीय रूपलाल महाजन ने सीएम रिलीफ फंड में दिए एक लाख रुपये

Mon, 14 Jul 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 14 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
86-year-old Ruplal Mahajan donated one lakh rupees to CM Relief Fund
घुमारवीं में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिएए मंत्री राजेश धर्माणी को चेक सौंपते रूपलाल महाजन। संवा
-मंत्री राजेश धर्माणी को सौंपा चेक, मंत्री ने की सराहना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मंडी में आई आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अनेक संस्थाएं सहयोग में लगी हैं। इसी कड़ी में घुमारवीं के वरिष्ठ नागरिक 86 वर्षीय रूप लाल महाजन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये की सहायता राशि भेंट की। यह चेक उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम की उपस्थिति में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को सौंपा।

इस अवसर पर रूप लाल महाजन ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी नागरिकों को एकजुट होकर पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लेकर आगे आएंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रूप लाल महाजन के इस योगदान को एक मिसाल बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 86 वर्षीय नागरिक द्वारा स्वेच्छा से इतनी बड़ी धनराशि दान करना एक प्रेरणादायक कदम है। मंत्री ने कहा कि सरकार आपदा राहत कार्यों में पूरी तरह सक्रिय है, लेकिन समाज के सहयोग से यह कार्य और भी प्रभावशाली हो सकता है। इस मौके पर अरविंद महाजन, बृजलाल महाजन, राजीव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed