फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   85 cases of scrub typhus in the district since January

Bilaspur News: जिले में जनवरी से अभी तक स्क्रब टाइफस के 85 मामले

Thu, 06 Jul 2023 10:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
85 cases of scrub typhus in the district since January
स्क्रब टायफस से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में जनवरी से लेकर अभी तक स्क्रब टायफस के 85 मामले आए हैं। स्क्रब टायफस से बचाव के लिए जागरूक होना आवश्यक है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि स्क्रब टायफस बरसात के मौसम में झाड़ियों और घास वाले क्षेत्र या खेतों में रहने वाले चूहों के शरीर में पाए जाने वाले पिस्सू से फैलने वाली बीमारी है। यह बीमारी पिस्सू के खून चूसने से होती है, जो काटने पर लार छोड़ देते हैं। इससे रिकेट्सिया नाम का जीवाणु व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाता है। इससे रोगी की हालत बिगड़ जाती है। जब यह संक्रमित माइट ( पिस्सू) के काटने से फैलता है तो त्वचा पर काले रंग की पपड़ी उतरने लग जाती है।
विज्ञापन

स्क्रब टायफस में बुखार 104 से 105 डिग्री तक जा सकता है। इस बुखार को लोग जोड़-तोड़ बुखार भी कहते हैं। जोड़ों में दर्द के साथ बुखार, शरीर में एंठन, जकड़न, शरीर दर्द, पेट दर्द, कमजोरी और शरीर टूटा हुआ लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
इससे बचाव के लिए शरीर की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। घर के आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें। घर के चारों ओर खरपतवार नहीं उगने दें। घर के अंदर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करना चाहिए। खेतों और झाड़ियों 0में काम करते समय शरीर को पूरा ढक कर रखें। खेतों से आने पर गर्म पानी से नहाएं और तौलिया से शरीर को रगड़कर अच्छी तरह साफ करें। स्क्रब टायफस का इलाज बहुत आसान है। शीघ्र डॉक्टर को दिखाना चाहिए। बुखार कैसा भी हो, नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉक्टर का परामर्श अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed