{"_id":"5b7f032f42c792464b1c4fa3","slug":"81535050543-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड को जोडने वाली जर्जर रोड बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड को जोडने वाली जर्जर रोड बनीं तालाब
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नैैनीताल हाईवे से ग्राम डिबडिबा होकर उत्तराखंड के काशीपुर हाईवे को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। रोड पर बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाने से रोड तालाब में तब्दील हो जाती है। ऐसे में यहां से होकर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है।
सड़क में गहरे गड्ढे रोजाना ही हादसों को बढ़ावा दे रहे हैं। गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो गया है। इस कारण रोड से गुजरने वालों को गड्ढों की गहराई का पता नहीं चल पाता। ऐसे में दो पहिया वाहन वाले अक्सर गड्ढों में गिर रहे हैं। पानी भरे गड्ढों में लोगों के गिरने से लोगों में यहां से गुजरने में डर लगने लगा है। वहीं गड्ढों के कारण अन्य वाहनों में भी टूटफूट होती रहती है। पैदल चलने वाले लोगों खासकर स्कूली बच्चों का कहना है कि गड्ढों से निकलने वाले वाहनों के पहियों से गंदा पानी उनके कपड़ों को खराब कर देता है। लोग लंबे समय से जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड से रोजाना सैकड़ों भारी वाहन गुजरते हैं। इस कारण रोड की हालत खराब हो गई है। यही हालत अहरो-मानपुर ओझा रोड की है। ग्रामीणों ने रोड के निर्माण की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि वह संबंधित विभाग को रोड निर्माण के लिए पत्र लिखेंगे। संभावना है कि बरसात खत्म होने के बाद रोड का निर्माण हो सकेगा।