फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कबड्डी में बीबीएन सोलन बना विजेता

कबड्डी में बीबीएन सोलन बना विजेता

Mon, 19 Mar 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में बीबीएन सोलन बना विजेता
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में सोमवार को कबड्डी के फाइनल मुकाबले खेले गए। बीबीएन सोलन और साईं प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर की टीमों में खिताबी मुकाबला हुआ। बीबीएन सोलन ने साईं प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर को हराया। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका प्राप्त हो रहा है। इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल ने बताया कि कबड्डी के पहले सेमीफाइनल में बीबीएन सोलन और स्टेट हॉस्टल बिलासपुर के बीच मुकाबला हुआ। बीबीएन सोलन ने स्टेट हॉस्टल बिलासपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में साईं प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर ने सोलन की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बीबीएन सोलन ने साईं प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed