फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दिनभर सताता रहा कार्रवाई का डर

दिनभर सताता रहा कार्रवाई का डर

Mon, 05 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
दिनभर सताता रहा कार्रवाई का डर
अवैध कब्जे हटाने का दिनभर सताता रहा डर
विज्ञापन

शहर में रहा तनावपूर्ण माहौल, रौैड़ा सेक्टर में एकत्रित हुए विस्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को अवैध कब्जों को हटाने की खबर का पता लगने के बाद शहर में दिनभर माहौल तनावपूर्ण रहा। तोड़फोड़ के विरोध में भाखड़ा विस्थापित भी रौैड़ा सेक्टर में भारी संख्या में एकत्रित हुए। हालांकि, प्रशासन ने सोमवार को किसी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं की। लेकिन दिनभर शहर में लोग दबी जुबान में यही कहते रहे कि पता नहीं अब क्या होगा।
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद से ही बिलासपुर शहर में लोगों की धुकधुकी बढ़ गई थी। कोर्ट के जिस तरह जिला प्रशासन को आदेश दिए थे कि वह बिलासपुर में किए गए अवैध कब्जों को हटाए, उसी दिन से भाखड़ा विस्थापितों के माथों पर चिंता की लकीरें पैदा शुरू होना हो गई थीं। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं की। इससे लोगों को एक दिन और चैन की नींद घर में सो सकेंगे। अब सभी की शिमला हाईकोर्ट में होने वाली पेशी पर निगाहें होंगी।
विज्ञापन

रौड़ा सेक्टर में तैनात करना पड़ा पुलिस बल
प्रशासन की ओर से सोमवार को अवैध कब्जों को तोड़ने के विरोध में भाखड़ा विस्थापित शहर के रौड़ा सेक्टर में एकत्रित हो गए थे। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन ने वहां पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में रहा चर्चाओं का माहौल
अवैध कब्जों पर प्रशासन का डंडा चलने के बारे में शहर के बाजारों में चर्चाओं का माहौल रहा। बाजार के दुकानदार एक-दूसरे से प्रशासन की गतिविधि का जायजा पूछते हुए नजर आए। एक-दूसरे को कॉल कर यह पूछा जा रहा था कि क्या तोड़-फोड़ की कार्रवाई शुरू हो गई कि नहीं। शहर के डियारा, गांधी, मुख्य बाजार और गुरुद्वारा मार्केट में पूरा दिन भर लोग यही जानने में लगे रहे कि तोड़फोड़ शुरू हुई या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed