{"_id":"5a7459ec4f1c1ba3268b7eaf","slug":"71517574636-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड मामले में अब एसपी को दिया परिजनों ने ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड मामले में अब एसपी को दिया परिजनों ने ज्ञापन
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
नयना देवी विधानसभा के जगातखाना में 6 जनवरी को हुए गोलीकांड में मारे गए व्यक्ति के परिवार ने शुक्रवार को एसपी बिलासपुर को मामले पर संतोषजनक कार्रवाई न होने पर ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने मांग की है कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए और उसे जांच तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए जाए।
मां और बहन ने कहा की मृतक दीपक के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। दीपक ट्रक चला कर के परिवार का पालन पोषण करता था। परंतु गोलीकांड में मारे जाने के बाद अब परिवार पर विपदाओं का पहाड़ गिर गया है। अब घर में अकेली मां और बेटी रह गई है। घर में कमाने वाला कोई नहीं हैं। मृतक दीपक की माता कांता देवी ने एसपी को बताया कि जिस प्रकार से उसके बेटे को मारा गया है उसमें एक से अधिक लोगों का हाथ है। लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। परिवार के सदस्य और आस पास के लोगों का कहना है कि इस मामले में और लोगों का भी हाथ है।
विज्ञापन
बहन प्रीति ने कहा कि उसके इकलौते भाई को जिस तरह से मारा गया है उसकी उचित जांच होनी चाहिए ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इस मौके पर कांता देवी, प्रेम लता, जयदेई शर्मा, इमरान, ममता देवी, सावित्री देवी, कौशल्या, सुनीता देवी, सुमन, राज कुमार, दीप चंद, विक्की कुमार और रतन लाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन