{"_id":"5a5e0f7a4f1c1b80268b4b5a","slug":"71516113786-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलाल ठाकुर ने परिवार के साथ श्री नयना देवी में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलाल ठाकुर ने परिवार के साथ श्री नयना देवी में टेका माथा
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज करने के बाद विधायक रामलाल ठाकुर ने श्रीनयनादेवी मंदिर में माथा टेका। क्षेत्र में लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर व बेटा विकास ठाकुर भी साथ रहे। कोठीपुरा से लेकर नयनादेवी तक कल्लर, छड़ोल, जामली, बनेर, स्वारघाट, कैची मोड़, स्वाहन, जनाली, गलुआ, नयनादेवी में जगह-जगह ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया।
विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि नयनादेवी की जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को स्वारघाट में आयोजित होने वाले हिंद मजदूर सभा के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। 5 फरवरी से नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत का दौरा करेंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे। जनता की हर समस्या को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव विकास ठाकुर, जिप अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा, नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान रणजीत ठाकुर, महासचिव राजपाल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीराम ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।