फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   70 NCC cadets returned after covering a distance of 330 km in Gobind Sagar.

Bilaspur News: गोबिंद सागर में 330 किमी की दूरी नाप लौटे 70 एनसीसी कैडेट

Sat, 19 Sep 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
70 NCC cadets returned after covering a distance of 330 km in Gobind Sagar.
लुहणू घाट पर संकल्प सेलिंग एक्सपेडिशन के समापन पर फ्लैग ऑफ करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। स्रो
12 दिन तक चला संकल्प सेलिंग एक्सपेडिशन, लुहणू घाट पर शिक्षा मंत्री ने किया समापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट सम्मानित, हिमाचल समेत चार राज्यों के कैडेट्स ने लिया हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोबिंद सागर जलाशय की लहरों पर 12 दिन तक साहस, अनुशासन और टीमवर्क का प्रदर्शन करने के बाद करीब 70 एनसीसी कैडेट शुक्रवार को लुहणू घाट पहुंचे। चार राज्यों के कैडेट्स ने संकल्प सेलिंग एक्सपेडिशन-2026 के तहत जलाशय में करीब 330 किलोमीटर की दूरी तय की। लुहणू घाट पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ध्वजारोहण कर अभियान का समापन किया। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया।
अभियान में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। 12 दिन तक चले अभियान में कैडेट्स ने नौकायन के दौरान अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता, नशामुक्ति, टीबी मुक्त भारत, नारी शक्ति के सशक्तीकरण और स्वस्थ समाज का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कैडेट्स के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन और प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी समझने का अवसर भी देता है। उन्होंने कैडेट्स से एनसीसी के दौरान सीखे अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ठाकुर ने हिमाचल को देवभूमि के साथ वीरभूमि के रूप में भी पहचान मिलने की बात कही। उन्होंने मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार मेजर धन सिंह थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा और बिलासपुर से जुड़े मेजर जोरावर सिंह के साहस और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
अभियान के समापन पर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। विभिन्न राज्यों के कैडेट्स ने हिमाचली नाटी, हरियाणवी नृत्य और गिद्दा की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, बंबर ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह, कर्नल जीपी सिंह, कर्नल आदित्य वर्मा, 1 एचपी नवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर सज्जन कुमार सहित एनसीसी अधिकारी, एएनओ, कैडेट्स, एसडीएम और अन्य लोग मौजूद रहे।

लुहणू घाट पर संकल्प सेलिंग एक्सपेडिशन के समापन पर फ्लैग ऑफ करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। स्रो

लुहणू घाट पर संकल्प सेलिंग एक्सपेडिशन के समापन पर फ्लैग ऑफ करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed