फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   684 kg of garbage collected on DC's initiative Ek Din Swachhata ke Naam

एक दिन स्वच्छता के नाम कुल 684 किलोग्राम कूड़ा किया एकत्रित

Thu, 10 Mar 2022 11:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
684 kg of garbage collected on DC's initiative Ek Din Swachhata ke Naam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं/भराड़ी/बिलासपुर(बिलासपुर)। जिले के कन्या विद्यालय बिलासपुर के समीप उपायुक्त पंकज राय ने वीरवार को एक दिन स्वच्छता के नाम कार्यक्रम शुरू किया। इस अभियान के अंतर्गत जिले की सभी 176 पंचायतों, चार नगर परिषद और नगर पंचायतों में सफाई अभियान आरंभ किया गया है। इस दौरान कुल 684 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया। इसमें 326 किलोग्राम प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया। इस अभियान में 486 समूहों के 7900 सदस्यों ने भाग लिया।
उपायुक्त कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी अधिकारी, निर्वाचित प्रतिनिधि, पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्य, पार्षण, व्यापारमंडल बीडीओ तथा अन्य हितधाराकों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में स्थानीय लोगों की भागीदारी तय की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान से पहले जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कूड़ा फेंकने के 200 हॉट स्पॉट चिह्नित किए हैं तथा उन्हें साफ करने के लिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने खंड विकास स्वारघाट के दगड़ाहन स्कूल के किए कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दगड़ाहन गांव ने वेस्ट प्लास्टिक से बनाए गमलों, ईंटों की मदद से गांव की डंपिग साइट को लघु वाटिका में बदलकर कार्यक्रम को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान छात्रों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें दस्ताने और मास्क पहनाएं गए। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों से आग्रह किया कि अभियान के दौरान छात्रों के स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखते हुए उचित मास्क, ग्लव्ज दें और किसी भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र में न भेजें।
उन्होंने कहा कि 17 से 23 मार्च तक नलवाड़ी मेले में स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों और स्कूलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मेले में स्वच्छता पोस्टर, बैनर, पेंटिंग को स्वच्छ भारत मिशन के साथ जोड़कर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई की अगर स्वच्छता अभियान इसी गति से बढ़ा तो छह महीने के अंदर बिलासपुर में स्वच्छता क्रांति लाई जा सकेगी।

सभी उपमंडलों में उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष कमल गौतम, परियोजना अधिकारी डीआरडी, राजेंद्र गौतम, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद उर्वशी वालिया, बीडीओ सदर विनय कुमार, महिला महिला, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed