फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

बिलासपुर में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Mon, 16 Apr 2018 11:43 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
बिलासपुर। सदर कांग्रेस मंडल ने जम्मू-कश्मीर में मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। वहीं, दलित कानून से छेड़छाड़ करने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इससे पहले शहीद स्मारक के पास धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा लोगों को झूठे आश्वासन दिए हैं। कहा कि देश में मासूमों के साथ दुराचार के मामले बढ़ रहे हैं, केंद्र सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी है। केंद्र सरकार सोची समझी रणनीति के तहत दलित वर्ग के लिए बनाए गए कानूनों के साथ छेड़छाड़ कर रही है, जो किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने दलितों पर हो रहे अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक पर लगे दुराचार के आरोप की निंदा की और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकुमार टाडू, रमेश कुमार, पार्षद बिमला, मनोज पलाई, शालिनी शर्मा, नंदलाल राही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed