फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अवाम की नजरों में खोखले साबित हुए हैं मोदी के चुनावी वादे

अवाम की नजरों में खोखले साबित हुए हैं मोदी के चुनावी वादे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
अवाम की नजरों में खोखले साबित हुए हैं मोदी के चुनावी वादे

विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। स्वार-टांडा के विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा है कि अवाम की नजरों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी वादे पूरी तरह से खोखले साबित हुए हैं।

अब्दुल्ला क्षेत्र के ग्राम पंजाबा में ग्राम प्रधान डॉ. कुर्बान अली के आवास पर आयोजित इलाका के लोगों की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में बहुत अंतर है। देश के प्रधानमंत्री ने लोगों को झूठे वादे करके गुमराह किया। किसान आज भी कर्जमाफी और अपने खातों में 15 लाख आने का इंतजार कर रहा है, मगर किसी को कुछ भी नहीं मिला, मगर अब सपा अवाम के सहयोग से मोदी की बड़ी कुर्सी जरुर छीनेगी। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम लिए बगैर कहा कि एक नेता ने अपनी आलीशान कोठी तो हाईवे किनारे बना ली है, मगर उन्हें गरीब की झोपड़ी बर्दाश्त नहीं हो रही है। कुछ लोग चुनाव के दौरान चंद रुपयों में बिककर इधर उधर चले जाते हैं, ऐसे में कार्यकर्ता का मनोबल टूटता है, मगर सपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने प्रधान डा कुर्बान अली समेंत सैंकड़ों लोगों को सपा में शामिल करने की घोषणा की। इससे पूर्व विधायक का लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर बिलारी विधायक फईम अहमद, आले हसन खां, विक्की राज, गुड्डू हसन, फरीद अहमद, गुड्डू शाह, अब्दुल मुनाफ, सादिक अली, आशक अली, हरस्वरुप, सूरजपाल, अब्दुल मजीद, इंतजार अली आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन विक्की राज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed