{"_id":"5c4b3823bdec2259b05bb2e8","slug":"51548433443-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रब और स्वाइन फ्लू ने जकड़ा बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रब और स्वाइन फ्लू ने जकड़ा बिलासपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्क्रब और स्वाइन फ्लू की दस्तक
एक माह में स्क्रब के 10 तो स्वाइन फ्लू का 1 मरीज पॉजिटिव
स्वाइन फ्लू के मरीज को आईजीएमसी में किया भर्ती
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में जारी किया अलर्ट
शुभम राही
बिलासपुर। जिला में स्क्रब और स्वाइन फ्लू बीमारियों ने दस्तक दे दी है। एक माह के भीतर जिला में स्क्रब टायफस के 10 और स्वाइन फ्लू से ग्रस्त 1 मरीज पाया गया है। स्क्रब टायफस से ग्रस्त मरीजों का इलाज बिलासपुर में ही चल रहा है, जबकि स्वाइन फ्लू से गस्त युवक को शिमला आईजीएमसी में भर्ती कर लिया है। नए साल की शुरुआत में ही जिले में स्क्रब टायफस ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। इससे पहले स्क्रब टायफस बिलासपुर में उस समय हावी हुआ था जब यहां पर डेंगू पीक सीजन पर था, लेकिन अब फिर से स्क्रब टायफस ने यहां के लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया है।
दूसरी ओर बिलासपुर जिला का ही एक युवक स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया है। युवक का इलाज शिमला आईजीएमसी में चल रहा है। युवक बिलासपुर जिला में ही एक निजी कंपनी में कार्यरत है, लेकिन कुछ समय से युवक को तेज बुखार आ रहा था। युवक ने कुछ दिन बुखार की दवा खाई, लेकिन आराम न होने के चलते युवक अपना इलाज करवाने के लिए सीधे शिमला चला गया। शिमला में चिकित्सकों ने तुरंत युवक का स्वाइन फ्लू टेस्ट किया और युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। चिकित्सकों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
गौर हो कि 2018 में भी बिलासपुर में दो स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए थे। इनमें स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की पीजीआई में मौत हो गई थी। अब नए साल के पहले माह से ही स्वाइन फ्लू बीमारी ने एक बार फिर से धीरे-धीरे प्रदेश में दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के अधिकारी बताते हैं कि विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी भी व्यक्ति को बुखार आता है, बिना सलाह से किसी भी दवा का सेवन न करें। तुरंत चिकित्सक के पास अपनी जांच करवाएं। अस्पताल प्रशासन ने जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिए हैं। अगर कोई मरीज पॉजिटिव आता है तो उसका इलाज इन वार्ड मेें किया जाएगा, ताकि संबंधित व्यक्ति को बेहतर सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन
2018 में भी महिला की स्वाइन फ्लू से हुई है मौत
2018 सत्र में बिलासपुर जिला की एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने जिलाभर में स्वाइन फ्लू को लेकर टीमों का गठन कर लिया है। ये टीमें जिला भर में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक कर रही है।
-बिलासपुर के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। युवक का इलाज आईजीएमसी शिमला में किया जा रहा है।
...डॉ. जनक राज, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक शिमला आईजीएमसी।