{"_id":"5b7db35f42c792464429e5eb","slug":"51534964575-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत ढंग से मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत ढंग से मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर/केमरी/भोट/खजुरिया। ईदु-उल- अजहा का त्योहार नगर और क्षेत्र में परंपरागत ढंग से मनाया गया। कुर्बानी की रस्म अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
बुधवार की सुबह बारिश के मौसम के बावजूद 8.15 बजे तमाम मुसलमान माठखेड़ा रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। शहर इमाम मौलाना नासिर खां ने ईद की नमाज अदा कराई। नायब इमाम अहमद नवी ने तकरीर की। ग्राम खोंदलपुर स्थित खेड़ा में मोलाना मोहम्मद हनीफ नूरी ने नमाज अदा कराई। इसके बाद नमाज से बंचित लोगों ने अलग मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाहर ईद मिलन समारोह मनाया गया। एसडीएम दुर्गा शंकर गुप्ता, सीओ सलोनी अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह, ईओ वेदप्रकाश, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, गन्ना समिति चेयरमैन अमरजीत सिंह ढिल्लों, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक संजय कपूर, डा बलदेव सिंह पड्डा, रतिराम यादव, डा जफर उल्ल खां, रवि टंडन, मोहम्मद याकूब खां, अनस खां आदि ने भी सभी को गले मिलकर ईद की मुबारबाद दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक संजय कपूर, सचिन टंडन सोनू, रवि टंडन, जितेंद्र मिश्रा, नाजिम खां, शाकिर अली खां सज्जू, यासर खां, शहाब अली खां, अमान उल्ला खां, जुबैर मोहसिन खां, शानू खां आदि ने गले मिलकर बधाईयां दीं। बसपा नेता गजाली खां, माहिर खां, परवेज खां, हाजी मेराज खां आदि ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाईयां दीं। चेयरमैन मोहम्मद हसन खां के आवास पर भी ईद मिलन हुआ। इस मौके पर खालिद खां, जफर सुखनैन खां, अबुल हसन खां, अमरजीत सिंह ढिल्लो, डा शकील खां, बृजपाल यादव, मुराद खां आदि मौजूद रहे।
सपा के हामिद खां, जावेद खां, आरिफ खां आरोमा, समाचार पत्र अभिकर्ता फूल अहमद खां, केमरी में चेयरमैन फात्मा बेगम, पूर्व चेयरमैन सलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन हाजी मुख्तार अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंसार अहमद, परवेज अली, जाकिर अली, राईस मिलर्स चेयरमैन आबिद अली के आवास पर भी ईद मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। मोहल्ला भट्टी टोला में सैयदों वाली मस्जिद के पास मेला भी लगा, जहां बच्चों ने खानपान सामग्री खरीदी। चाट पकौड़ी की दुकानों पर भारी भीड़ रही। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम के गांव पंजाबनगर स्थित आवास पर भी ईद मिलन मनाया गया। इस मौके पर जाकिर हुसैन, मोलाना अनवार, डा सलामत, मसरुर हुसैन आदि मुख्य थे। उधर, केमरी में सैंजनी की ईदगाह पर मोलाना जलाल व मोहल्ला गौढ़ी में मौलाना हारून ने नमाज अदा कराई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक संजय कपूर ने लेागों से ईद मिलकर बधाईयां दीं। एसडीएम ने बताया कि बिलासपुर, केमरी, खजुरिया व भोट क्षेत्र में ईद शांति पूर्वक संपन्न हो गई है।