फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का वेतन समान किया जाए

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का वेतन समान किया जाए

Tue, 24 Jul 2018 11:11 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का वेतन समान किया जाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के राज्य महासचिव सुरेश चंदेल स्वास्थ्य मंत्री विपन परमार से शिमला कार्यालय में मिले। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और स्वास्थ्य शिक्षकों की मांगों के बारे में अवगत करवाया। इसमें मुख्य मांग में वर्ष 2017 में हिमाचल प्रदेश में नियमित हुई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिला में दिए जा रहे अलग-अलग वेतन को समान करना और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वित्त विभाग की अधिसूचना 2012 के अनुसार इनिशियल स्टार्ट पर वेतन देने की मांग की।
चंदेल ने कहा कि जो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता वर्ष 2012 में कमीशन पास करने के बाद रोगी कल्याण समिति पर लगाई गईं उन्हें वर्ष 2017 में नियमित किया गया और उनकी वार्षिक इंक्रीमेंट भी खत्म कर दी गई।
विज्ञापन

चंदेल ने कहा कि उन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को रोगी कल्याण समिति और अनुबंध के कार्यकाल में निश्चित यात्रा भत्ते से महरूम रखा गया। इसके अलावा वर्दी भत्ता नहीं दिया गया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को विभिन्न मांगों के बारे में भी अवगत करवाया। चंदेल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री विपन परमार ने आश्वासन दिया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की इस मांग व कर्मचारियों की मांगों का समाधान शीघ्र करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed