{"_id":"5a0713564f1c1b8e698bac77","slug":"51510413142-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। श्री कलगीधर गुरुद्वारा में शनिवार को श्री गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुवाणी, पाठ, शबद कीर्तन, नगर कीर्तन और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। तख्त श्री केशगढ़ साहिब, श्रीआनंदपुर साहिब के जत्थेदार सिंध साहिब, ज्ञान रधबीर सिंह और हेड ग्रंथी ज्ञानी फुला सिंह ने प्रवचन दिए। जबकि सरदार रणजीत सिंह व मैनेजर तख्त श्री केशगढ़ साहिब की अगुवाई में रागी और ढाड़ी जत्थे ने गुरुवाणी कीर्तन किया।
इसके बाद शहर में नगर कीर्तन के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बीबी गुरचरण कौर प्रधान स्त्री सत्संग सभा श्रीआनंदपुर साहिब व बीबी राजिंद्र कौर प्रधान श्री सुखमणि सेवा सोसायटी सत्संग सभा श्री कीरतपुर साहिब ने भाग लिया। गुरुद्वारा में विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा के ग्रंथी नारायण सिंह, सुरजन सिंह, अनूप सिंह मस्ताना, सरदार बलदेव सिंह, जगतार सिंह, गुरविंद्र सिंह व रच्छपाल सिंह उपस्थित रहे।