{"_id":"613513968ebc3e31c8731d35","slug":"5-crore-approved-for-chokhna-mundkhar-road-bilaspur-news-sml3827735134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोखना-मूंडखर सड़क के लिए 5 करोड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोखना-मूंडखर सड़क के लिए 5 करोड मंजूर
विज्ञापन
प्लास्ला में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मंत्री राजेंद्र गर्ग
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। चोखना-मूंडखर सड़क को हमीरपुर से जोड़ने के लिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। जानकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव पन्याला, डलोह बल्ह, जुनाला, पपलाह, खुंगन और प्लास्ला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के साथ लोगों की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूंडखर के अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 45 लाख रुपये स्वीकृत करने के साथ इस पाठशाला को 10वीं से 12वीं कक्षा में स्तरोन्नत भी करवाया है। कहा कि जलजीवन मिशन के अंतर्गत सरकार जून 2022 तक हर घर में नल से जल उपलब्ध करवाया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि झोरघाट में 68 लाख की लागत से पुल बनाया जाएगा। कपाहड़ा से करलोटी वाया सीन बेहल सड़क के लिए एक करोड़ 91 लाख रुपये की डीपीआर बनाकर नाबार्ड को स्वीकृति के लिए भेजी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हिमकेयर योजना के अंतर्गत 181 करोड़ रुपये गरीब लोगों के उपचार पर खर्च किए। उन्होंने पपलाह में युवाओं को क्रिकेट और वॉलीबाल किट वितरित की। महिला मंडल भवन डलोह (बल्ह) के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।