फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तीन हजार मछुआरों को पड़े रोजी-रोटी के लाले, होगा आंदोलन

तीन हजार मछुआरों को पड़े रोजी-रोटी के लाले, होगा आंदोलन

Sun, 19 Aug 2018 07:48 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
तीन हजार मछुआरों को पड़े रोजी-रोटी के लाले, होगा आंदोलन
तीन हजार मछुआरों को पड़े रोजी-रोटी के लाले, होगा आंदोलन
विज्ञापन

मलबे को अवैध तरीके से डंप करने पर फोरलेन प्रभावित समिति ने जताई आपत्ति
कहा, प्रशासन समय रहते करे उनकी समस्याओं का निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से सड़क निर्माण से निकल रहे मलबे को अवैध तरीके से गोबिंद सागर झील तथा इस झील के सहायक नालों खड्डों में डंप करने पर अपनी गहरी नाराजगी जताई। समिति ने कहा कि अवैध डंपिंग से जहां 3000 मछुआरों को रोजी-रोटी के लाले पड़ेंगे, वहीं भाखड़ा बांध का अस्तित्व के खतरे के साथ-साथ इस झील के संकरी होने से बाढ़ का भी खतरा पैदा होगा। प्रशासन इस गरीब वर्ग की पिछले 6 सालों से अनदेखी कर रहा है। इस मामले को लेकर फोरलेन प्रभावित समिति और मछुआरों ने बैठक कर चिंता जताई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाखड़ा विस्थापित समिति के प्रधान श्रीनंदलाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन मछुआरों को हुए नुकसान की अति शीघ्र भरपाई करवाके बाकि उत्पन्न समस्याओं पर उचित कार्रवाई करें। बैठक में विभिन्न समितियों के प्रधान तथा प्रभावित मछुआरे उपस्थित रहे। बैठक के दौरान चेतावनी दी गई कि प्रशासन ने अगर इस कंपनी की मनमानी पर रोक नहीं लगाई और समयानुसार हल नहीं निकाला तो समितियां आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगी जिसमें सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

--------------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed