{"_id":"5ad61f3e4f1c1b81028b5036","slug":"41523982142-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक पद पर भाजपा के रामगोपाल का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक पद पर भाजपा के रामगोपाल का कब्जा
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बैंक के निदेशक बनने के बाद रामगोपाल ठाकुर विधायक सुभाष ठाकुर व अन्य लोगों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जिला बिलासपुर के निदेशक पद के लिए चुनाव आयोजित किए गए। चुनाव का आयोजन बिलासपुर स्थित बैंक की शाखा में किया गया। मतदान के लिए विभिन्न प्राथमिक सहकारी सभाओं के कुल 122 मतदाता अधिकृत थे। पूरी चुनाव प्रक्रिया रमेश शर्मा सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर की देखरेख में हुई। इसमें भाजपा के राम गोपाल ठाकुर को 59 मत पड़े। जबकि, विरोधी दिनेश शर्मा को 35 तथा कृष्ण कुमार कौशल को 25 मतों से संतोष करना पड़ा। चुनाव के बाद राम गोपाल ठाकुर को 24 मतों के अंतर से विजयी घोषित कर उन्हें बिलासपुर से बैंक निदेशक चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में जिला प्रबंधक प्रेम सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित निदेशक बिलासपुर सर्किट हाउस में सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने मिले। इसके बाद सर्किट हाउस में आगे की रूपरेखा भी तैयार की गई। वहीं, सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने राम गोपाल ठाकुर को निदेशक चुने जाने पर उन्हें बधाई है। इधर, राम गोपाल ठाकुर ने सभी सहयोग करने वालों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जो भरोसा उन पर दिखाया गया है, वह उसमें खरा उतरने का प्रयास करेंगे।