फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तीन वर्करों को बर्खास्त करने पर फूटा गुस्सा

तीन वर्करों को बर्खास्त करने पर फूटा गुस्सा

Mon, 16 Apr 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
तीन वर्करों को बर्खास्त करने पर फूटा गुस्सा
स्वारघाट (बिलासपुर)। सीटू से संबंध हिप्र भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन कैंचीमोड़ ने तीन वर्करों को बर्खास्त करने के विरोध में कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रधान रविंद्र कुमार की अगवाई में 110 मजदूर धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

ये मजदूर कैंचीमोड़ टनल निर्माण कार्य में लगे हैं। मजदूर यूनियन के प्रधान रविंद्र कुमार का कहना है कि पहले तो 15 दिन तक कंपनी ने तीन मजदूरों को निलंबित कर दिया। लेकिन, सोमवार को अचानक कंपनी ने दमनकारी कार्रवाई करते हुए तीनों वर्करों को बर्खास्त कर दिया। काम से निकाले गए वर्करों में जसविंद्र सिंह व बलवीर सिंह दोनों चालक हैं। तीसरा अनिल कुमार है जो कंपनी में ऑपरेटर का काम करता है। तीनों मजदूरों के बर्खास्त करने की सूचना कंपनी ने कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पां दी है। कंपनी की इस दमनकारी कार्रवाई से गुस्साए मजदूरों ने कंपनी के गेट के आगे कैंचीमोड़ टनल के समीप बेमियादी धरना और हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी मजदूरों का शोषण कर रही है। मजदूरों के मार्च माह के वेतन का भुगतान कंपनी ने आज दिन तक नहीं किया है। अगर मजदूर अपने हकों की मांग करता है या आवाज उठाता है, तो कंपनी द्वारा उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। कंपनी द्वारा श्रम कानूनों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

साइमन इंफ्राक्रोप कंपनी कैंची मोड़ में तैनात कार्यवाहक एचआर प्रबंधक रविंद्र ने बताया कि तीन वर्करों को कंपनी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed