फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नलवाड़ी मेेले में 23 मार्च को नूरां सिस्टर मचाएंगी धमाल

नलवाड़ी मेेले में 23 मार्च को नूरां सिस्टर मचाएंगी धमाल

Wed, 14 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ी मेेले में 23 मार्च को नूरां सिस्टर मचाएंगी धमाल
बिलासपुर। बिलासपुर में होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के लिए कलाकारों की सूची फाइनल हो गई है। 23 मार्च को होने वाली स्टार नाइट नूरां सिस्टर के नाम रहेगी, जबकि अन्य सांस्कृतिक नाइटों के लिए भी कलाकारों की लिस्ट फाइनल कर दी है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 17 से 23 मार्च तक मनाया जाता है। 20 से 23 मार्च तक रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर से लेकर प्रसिद्ध कलाकार लोगों के मनोरंजन के लिए यहां पहुंचते हैं। इस बार भी प्रशासन ने मेले को और अधिक रोचक बनाने के लिए कलाकारों की सूची तैयार कर ली है, ताकि लोग नलवाड़ी मेले का लुत्फ उठा सकें। नलवाड़ी मेले में इस बार 20 मार्च की नाइट हिमाचली रहेगी। इसमें पहाड़ी सिंगर विक्की चौहान और लमन बैंड धमाल मचाएंगे। 21 मार्च को कल्चर नाइट होगी। इसमें हिमाचली, पंजाबी, हरियाणा की लोक संस्कृति से लोगों को रू-ब-रू करवाया जाएगा। इसके अलावा 22 मार्च को बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर शैल हाडा लोगों का मनोरंजन करेंगे। शैल हाडा संजय लीला भंसाली के लिए भी म्यूजिक कम्पोज करते हैं। इसके अलावा 23 मार्च को पंजाबी नाइट रहेगी। अंतिम रात्रि सांस्कृतिक नाइट और स्टार नाइट में नूरा सिस्टर अपनी आवाज का जादू बिखेंरेगी। मेलों को लेकर कलाकारों की लिस्ट फाइनल होने से अब प्रशासन इसके शुभारंभ की तैयारियों में जुट गया है। 17 मार्च को वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर मेले का विधिवत तरीके से शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि मेले के रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर कलाकारों की सूची तैयार कर ली गई है। 23 मार्च को नूरा सिस्टर लोगों के बीच होंगी। प्रशासन मेलों को सफल बनाने में प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed