फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   37 year old lady died of drowning in Shiv Bavdi in Gharsawada

शिवबौड़ी में डूबने से घरवासड़ा की महिला की मौत

Sun, 26 Dec 2021 12:36 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
37 year old lady died of drowning in Shiv Bavdi in Gharsawada
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोसरियां के गांव घरवासड़ा की एक महिला की बच्छरेटू स्थित शिव बावड़ी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में तलाई थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शिव मंदिर बच्छरेटू के पुजारी सुभाष शर्मा शनिवार सुबह करीब चार बजे मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आए तो उन्होंने देखा कि शिव बावड़ी में कोई चीज डूबी हुई है। जब उसने पास जाकर देखा तो यह एक महिला थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुजारी ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी जिस पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी तलाई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब महिला को बावड़ी से निकाला गया तो उस की पहचान घरवासड़ा निवासी अंजना कुमारी (37) पत्नी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर घुमारवीं के डीएसपी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed