{"_id":"60d8be388ebc3e6c6c02c894","slug":"37-people-left-congress-in-jhanduta-bilaspur-news-sml3750205177","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता उपमंडल में 37 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर कर भाजपा का थामा दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता उपमंडल में 37 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर कर भाजपा का थामा दामन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल में 37 लोगों कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। विधायक जेआर कटवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में इन सभी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले लोग दसलेहडा, झबोला और नगर पंचायत तलाई क्षेत्र के हैं। इस मौके पर विधायक ने दसलेहडा में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कई जन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।
विधायक कटवाल ने कुछ दिन पहले क्षेत्र में हुए रक्तदान शिविर में भागीदारी निभाने वाली 3 महिलाओं को सम्मानित भी किया। 5 महिला और 2 युवक मंडलों को 10-10 हजार रुपये की राशि भी प्रोत्साहन स्वरूप भेंट की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चंदेल, पंचायत समिति अध्यक्ष अभिषेक चंदेल, पंचायत समिति उपाध्यक्ष शेर सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष देवांश चंदेल, पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान अशोक शर्मा, उपप्रधान हरवंश लाल, यशपाल चंदेल, मोहिंद्र ठाकुर, अभिषेक विनोता, नीरज कतना, मनोज चंदेल उपस्थित रहे।