फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   346 cases of beer seized from two pickup trucks near Baloh.

Bilaspur News: बलोह के पास दो पिकअप से 346 पेटी बीयर बरामद पकड़ी

Fri, 31 Jul 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
346 cases of beer seized from two pickup trucks near Baloh.
बलोह टोल प्लाजा के पास पुलिस ने की नाकाबंदी, दो चालक गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से 346 पेटी अवैध बीयर बरामद की है। मामले में दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ घुमारवीं थाना में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसडीटी बिलासपुर की टीम वीरवार को फोरलेन स्थित बलोह टोल प्लाजा के समीप मल्यावर लिंक मार्ग पर गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान के दौरान संदेह के आधार पर दो पिकअप को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 346 पेटी अवैध बीयर बरामद हुई। इनमें 250 पेटी ट्यूबॉर्ग और 96 पेटी किंगफिशर ब्रांड की बीयर शामिल है। पुलिस ने मौके पर दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विशाल और धीरज दोनों निवासी गांव नोआ, तहसील सदर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध बीयर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed