फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नंदबेहल में जल्द बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

नंदबेहल में जल्द बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

Fri, 22 Feb 2019 11:20 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
नंदबेहल में जल्द बनेगा औद्योगिक क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल-पंजाब की अंतिम सीमा नंदबेहल में जल्द ही एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने जा रहा है। नयना देवी विस क्षेत्र के तहत आने वाले नंदबेहल में औद्योगिक क्षेत्र का शुभारंभ जल्द ही होने वाला है जिसमें हिमाचल व पंजाब के मुख्यमंत्री संयुक्त रूप से शिलान्यास करने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस दौरे की तिथि फाइनल नहीं हुई है, लेकिन मार्च माह के भीतर यह शिलान्यास हो जाएगा। इस खबर की पुष्टि भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने की।
उन्होंने बतायाकि अगर यहां के ग्वालथाई औद्योगिक क्षेत्र की जाए तो यहां पर निवेश करने के लिए किसी भी बड़ी नामी कंपनी ने इच्छा नहीं जताई है। गंभीर उद्यमियों के निवेश के लिए न आने के कारण यह क्षेत्र बद्दी की तर्ज पर विकसित नहीं हो सका और जनता की उद्योग हब बनने की उम्मीदें जवां नहीं हो सकीं। औद्योगिक पैकेज की अवधि समाप्त होने के बाद दर्जनों उद्योग यहां कारोबार बंद कर वापस लौट गए थे जिसके चलते सैकड़ों लोगों से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार छिन गया।
विज्ञापन

वहीं, ग्वालथाई में अभी तक सबसे बड़ा सरिया उद्योग भी बंद हो गया। इसी कड़ी में पंजाब और हिमाचल सरकार ने इस क्षेत्र में एक नया औद्योगिक क्षेत्र खोलने की कवायद आरंभ की है। नंदबेहल में औद्योगिक क्षेत्र खुलने से पंजाब और हिमाचल के लोगों को अधिक लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
झंडूता में भी सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र बनाने की की है घोषणा
अभी हाल में प्रदेश सरकार की ओर से जारी बजट में बिलासपुर जिला के झंडूता क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र बनाने की घोषणा की है, लेकिन सरकार ने इससे पहले बिलासपुर के नयना देवी विस क्षेत्र के अंतिम छोर पर एक और औद्योगिक क्षेत्र खोलने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खोल दिए हैं।

इनसेट...
नदंबेहल में औद्योगिक क्षेत्र का हिमाचल और पंजाब के मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
हिमाचल-पंजाब की अंतिम सीमा नंदबेहल में औद्योगिक क्षेत्र खुलने जा रहा है। जल्द ही हिमाचल और पंजाब के मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। अभी तिथि फाइनल नहीं हुई है।
---रणधीर शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed