{"_id":"5c6c3becbdec227391007d29","slug":"31550597100-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात मोदी के साथ अभियान बिलासपुर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की बात मोदी के साथ अभियान बिलासपुर से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान के अंतर्गत बिलासपुर में सुझाव पेटी का शुभारंभ सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने किया। विधायक ने कहा कि इस अभियान से देश के भविष्य की रूप रेखा तैयार होगी। देश की जनता के साथ शुरू किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त प्रयास है।
3 फरवरी 2019 से शुरू हुए एक महीने लंबे अभियान के माध्यम से यह प्रयास रहेगा कि बिलासपुर की जनता के सुझावों को इकट्ठा कर उनसे सीधे तौर पर जुड़ सकें। यही जवाब 2019 के चुनावों के संकल्प पत्र का आधार बनेंगे। जनता के सुझावों का वास्तविक प्रतिबिंब बनने के लिए यह अभियान अनेक माध्यमों से जनता के बीच पहुंचने का प्रयास करेगा ताकि प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को अपने सुझाव साझा करने का अवसर मिले।
विधायक ने बताया कि मन की बात तक विभिन्न माध्यमों से पहुंच सकते हैं। मिस कॉल के माध्यम से अपने सुझाव रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नंबर पर अपने सुझाव एसएमएस और व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। वहीं वेबसाइट के माध्यम से भी अपने सुझाव और वीडियो अपलोड कर सकते हैं। भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान में 7500 से अधिक पेटियां सार्वजनिक स्थानों पर रखी जाएंगी। 300 से अधिक भारत के मन की बात रथ एक टैबलेट के साथ देशभर में यात्रा करेंगे। इसमें इच्छुक व्यक्ति अपने वीडियो सुझावों को रिकॉर्ड कर सकते हैं।